Breaking Ticker

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी

 साहित्यकार गुरुदीन वर्मा का विभिन्न पुरस्कारों के लिए चयन

-----------------------------------------------------------------

पिण्डवाड़ा(राजस्थान)-  राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी और सिरोही जिले में नियुक्त शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा का इस महीने विभिन्न बड़े पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है।

         साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनका वर्ल्ड चैरिटी फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड टेलेंट अवार्ड और इंटरनेशनल सोशल होनोरेबल अवार्ड के चयन किया गया है, इसके अलावा सरकार बल्लभ भाई पटेल की 147 वीं पर भारत एकता सम्मान 2022 के लिए चयन किया गया है। इसी के साथ साथ नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन द्वारा उनका चयन भारत भूषण सम्मान 2022 के लिए भी चयन किया गया है।

        शिक्षक वर्मा ने मीडिया को कहा कि गत महीने अक्टूबर 2022 में पूर्णोदय साहित्य संस्थान(मध्यप्रदेश) द्वारा उनको कालिदास साहित्य सम्मान और राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच(मध्यप्रदेश) द्वारा हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है और उनको ये दोनों सम्मान उनके पैर की बॉल के ऑपरेशन के कारण ऑनलाइन ही प्रदान किये गए हैं।

           साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि उनका चयन इन पुरस्कारों के लिए होने और उनको ये दोनों पुरस्कार मिलने पर उनके शिक्षक साथियों और विभिन्न साहित्यकारों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.