Breaking Ticker

1 अगस्त वैदिक पंचाग आज का राशि फल aman trivedi के साथ

 🕉जय जय श्री महाकाल 🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, १ अगस्त २०२२🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:४०

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०६

चन्द्रोदय: 🌝 ०८:३५

चन्द्रास्त: 🌜२१:३४

अयन 🌖 दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)

ऋतु:  ⛈️ वर्षा 

शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)

विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)

मास 👉 श्रावण 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 चतुर्थी (२९:१३ से पञ्चमी)

नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (१६:०६ से उत्तराफाल्गुनी)

योग 👉 परिघ (१९:०४ से शिव)

प्रथम करण 👉 वणिज (१६:४८ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२९:१३ तक)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️


॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 कर्क 

चंद्र    🌟 कन्या (२२:२९ से)

मंगल 🌟 मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)

बुध   🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

गुरु   🌟 मीन (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र  🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)

शनि  🌟 मकर (उदित, पूर्व, वक्री)

राहु   🌟 मेष 

केतु   🌟 तुला 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰〰〰〰〰〰〰

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०

अमृत काल 👉 ०९:१४ से १०:५७

रवियोग 👉 ०५:३५ से १६:०६

विजय मुहूर्त 👉 १४:३९ से १५:३३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५७ से १९:२१

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:११ से २०:१३

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४४

राहुकाल 👉 ०७:१७ से ०८:५९

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:४१ से १२:२३

होमाहुति 👉 बुध

दिशाशूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (१६:०६ से)

अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 मृत्यु (१६:४८ से)

चन्द्रवास 👉 पूर्व (दक्षिण २२:२९ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (२९:१३ से कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - अमृत     २ - काल

३ - शुभ       ४ - रोग

५ - उद्वेग      ६ - चर

७ - लाभ      ८ - अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - चर         २ - रोग

३ - काल       ४ - लाभ

५ - उद्वेग       ६ - शुभ

७ - अमृत      ८ - चर

नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

अगस्त मास आरम्भ, श्रावण मास तृतीय सोमवार व्रत, विनायक (दूर्वा) चतुर्थी, विवाह मुहूर्त (हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर एवं पंजाब आदि प्रांतो के लिए) कर्क लग्न अंतरात्रि ०५:१२ से प्रातः ०५:४३ तक, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रकत ०९:१३ से १०:५१ तक आदि।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️

आज १६:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम 

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (टा, टी, टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशु का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क - २८:३० से ०६:५१

सिंह - ०६:५१ से ०९:१०

कन्या - ०९:१० से ११:२८

तुला - ११:२८ से १३:४९

वृश्चिक - १३:४९ से १६:०८

धनु - १६:०८ से १८:१२

मकर - १८:१२ से १९:५३

कुम्भ - १९:५३ से २१:१९

मीन - २१:१९ से २२:४२

मेष - २२:४२ से २४:१६

वृषभ - २४:१६ से २६:११

मिथुन - २६:११ से २८:२६

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त - ०५:३५ से ०६:५१

रज पञ्चक - ०६:५१ से ०९:१०

शुभ मुहूर्त - ०९:१० से ११:२८

चोर पञ्चक - ११:२८ से १३:४९

शुभ मुहूर्त - १३:४९ से १६:०६

रोग पञ्चक - १६:०६ से १६:०८

शुभ मुहूर्त - १६:०८ से १८:१२

मृत्यु पञ्चक - १८:१२ से १९:५३

अग्नि पञ्चक - १९:५३ से २१:१९

शुभ मुहूर्त - २१:१९ से २२:४२

मृत्यु पञ्चक - २२:४२ से २४:१६

अग्नि पञ्चक - २४:१६ से २६:११

शुभ मुहूर्त - २६:११ से २८:२६

रज पञ्चक - २८:२६ से २९:१३

शुभ मुहूर्त - २९:१३ से २९:३६

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक।रहेगा मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा। थकान भी अधिक रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन परिस्थितियां आपके लिये मार्ग बनाने वाली रहेंगी लेकिन स्वभाव में गरमी रहने से बनते कामो को स्वयं ही बिगाड़ भी सकते है। दिन के आरंभ में मन शांत रहेगा लेकिन मध्यान के समय किसी काम में विलंब होने से क्रोध आएगा। जमीन जायदाद संबंधित कार्य आज करना शुभ रहेगा आकस्मिक लाभ के साथ भविष्य के लिये भी रोजगार मिलेगा। घरेलू वातावरण में नोकझोंक लगी रहेगी खास कर पिता का जिद्दी स्वभाव कामना पूर्ति में बाधा डालेगा। संध्या के समय दुविधा में रहेंगे किसी और कि गलती भोगने पर भाग्य को दोष देंगे। सेहत में भी गड़बड़ आने लगेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी।  परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।*ज्योतिष शास्त्र वास्तुशास्त्र वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें




🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~*  🌞


 🌤️  *दिनांक - 01 अगस्त 2022*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 

🌤️ *मास -श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - चतुर्थी 02 अगस्त प्रातः 05:13 तक तत्पश्चात पंचमी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 04:06 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

🌤️ *योग - परिघ शाम 07:04 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 07:50 से सुबह 09:29 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:13*

🌦️ *सूर्यास्त - 19:16*

👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण -

🔥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *काल सर्प योग* 🌷

➡ *02 अगस्त 2022 मंगलवार को नाग पंचमी है ।*

🙏🏻 *नाग पंचमी के दिन , जिन को काल सर्प योग है , वे शांति के लिए ये उपाय करे | पंचमी के दिन पीपल के नीचे, एक दोने में कच्चा दूध रख दीजिये , घी का दीप जलाए , कच्चा आटा , घी और गुड मिला कर एक छोटा लड्डू बना के रख दे और ये मन्त्र बोला कर प्रार्थना करें :-*

🐍 *ॐ अनंताय नमः*

🐍 *ॐ वासुकाय नमः*

🐍 *ॐ शंख पालाय नमः*

🐍 *ॐ तक्षकाय नमः*

🐍 *ॐ कर्कोटकाय नमः*

🐍 *ॐ धनंजयाय नमः*

🐍 *ॐ ऐरावताय नमः*

🐍 *ॐ मणि भद्राय नमः*

🐍 *ॐ धृतराष्ट्राय नमः*

🐍 *ॐ कालियाये नमः*

➡️  *काल सर्प योग है तो उस का प्रभाव निकल जाएगा .. तकलीफ दूर होगी ..काल सर्प योग की शांति होगी …*

🙏🏻 *– 

               🌞 *~ वैदिक  पंचांग ~* 🌞


🌷 *नागपंचमी* 🌷

➡ *गंताक से आगे....*

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व  02 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *कर्कोटक नाग*

*कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।*

🙏🏻 *ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव  लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।*

🐍 *कालिया नाग*

*श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।*

*इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।*

➡ *समाप्त.....*



📖 *

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आये,तो आपको उसमें रुकना नहीं है। सदस्यों से बातचीत करके उन्हें आगे बढ़ाना होगा। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के कारण किसी सामाजिक मान सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। किसी बड़े अधिकारी से चल रही अनबन आपके लिए सिरदर्द बनेगी,क्योंकि वह आपके किसी कार्य को लंबा लटका सकते हैं। यदि आप अभी किसी व्यक्ति के कहने में आकर धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिखेगी। सामाजिक संबंधों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं,उन्हें किसी परिजन की मदद से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया,तो उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मन प्रसन्न

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं,जिसे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपकी वाकपटुता से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी पिकनिक अथवा पार्टी का आयोजन होगा। पिताजी से चल रही अनबन आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा,नहीं तो वह अपनी जिद से टस से मस नहीं होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपके काफी सारी समस्याएं हल होंगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope

आज के दिन आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे व किसी आलोचक के आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपको किसी के खिलाफ कुछ कड़वी बातें बोल सकता है,जिन्हें आपको चुप रहकर सुनना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया पद सौंपा जाएगा। आप मस्ती में काम करने के कारण किसी कार्य को गलत कर सकते हैं,इसीलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपका धन लेकर भाग सकता है।जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जिसके कारण उन्हें अपने जूनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी और वह भी उन्हें समय पर मिल जाएगी,जिसके बाद वह अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें  कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप कार्य में तत्परता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर गृहस्थी की समस्या सुलझेगी और आपको कोई राष्ट्रीय मदद भी मिलती दिख रही है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य में भी आपका खूब मन लगेगा,लेकिन संतान द्वारा किसी गलत कार्य को करने के कारण आप उन पर क्रोध करेंगे,जिसके कारण कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी महत्वकांक्षाएं भी पूरी होंगी। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे और यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी,तो वह भी समाप्त होती दिखेगी। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। आपको अपनी समस्याओं के समाधान मिलने से आप दुखी रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी कानूनी कार्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो उसमें आपको कुछ रिश्वत भी लेनी पड़ सकती है।  प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर बड़ा निवेश कर सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और अधिकारी वर्ग से भी आपकी अच्छी सांठगांठ रहेगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है और आप संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग लंबे समय से हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें आज कोई पद सौंपा जा सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो बाद में वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। सुखों में वृद्धि होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नए संपर्कों से भाग्य का सितारा आज बुलंद रहेगा और आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और बढ़ेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और बिजनेस में आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। यदि कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी और वह भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी,लेकिन आपके घर किसी अतिथि का अचानक आगमन होने से आपका व्यय का भार बढे़गा। आपको किसी दूसरे के मामले में सोच विचार कर बोलना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपकी किसी नई भूमि,वाहन,मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर लोगों का उत्तरदायित्व बढ़ेगा। जो लोग छोटा व्यापार करते हैं,उन्हें छोटे व बड़े की भावना अपने मन में नहीं रखनी है। यदि आप संतान के लिए किसी नये कोर्स में दाखिला कराना चाहते हैं,तो उसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जाएगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी खास प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,लेकिन मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह भी देखना होगा कि आपका कोई जरूरी कार्य तो नहीं रुका हुआ है। माताजी आपकी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकती हैं,इसलिए आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि संतान के करियर को लेकर कुछ समस्याएं आपके मन में चल रही थी,तो आपको उनका समाधान मिलेगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.