ब्रिटेन में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है, जहां पर एक महिला अपने मोबाइल में गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हुए पता खोज रही थी।
लेकिन उसी समय उसने कुछ ऐसा देख लिया जिससे वो पूरी तरह से हैरान रह गई। अन्जान जगह की लोकेशन को देखते हुए महिला ने जब Google Map को जूम कर के देखा तो उसने पाया कि एक कपल उसमें रोमांस कर रहा था।
पता ढूढ़ने पर दिखा ये नजारा।
एक खबर के अनुसार द स्ट्रीट व्यू यूजर ने इस बात का दावा किया है कि एक महिला मैनचेस्टर में वेयरहाउस का पता ढूंढ रही थी। पता न मिलने पर उसने अपने मोबाइल पर Google Map खोल लिया। जिसमें उसे एक गली में दीवार पर कुछ अजीब सी चीज दिखाई दी।
जब उसने इसको और भी जूम किया, तो उसमें देखा कि गली में एक कपल था। वो कपल अपने यौन संबंध बनाने में इतने बिजी थे कि वो समझ ना पाए वो आखिर है कहां। महिला ने कपल का स्क्रीनशॉट लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसको देखते ही देखते ही गूगल मैप का ये स्क्रीनशॉट जोरो शोरो से वायरल हो गया।
Google Maps Street View मेंV शामिल हुई इस तस्वीर में सुनसान गली में कपल के खास पलों को कैद हो किया गया। गौरतलब है कि यह तस्वीर पहली बार 2013 में वायरल हो चुकी थी, लेकिन अब यह फिर से सामने आई है। लेकिन अब इस फोटो को गूगल मैप्स से हटा दिया गया है।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग बहुत ही हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि कल्पना कीजिए कि यह देखकर Google मैप्स ड्राइवर्स को कैसा लगा होगा। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे प्राइवेसी में दखलअंदाजी बताया तो कुछ ने एक पब्लिसिटी स्टंट।