उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे बुलडोजर को किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर ना चलाए।
ये अभियान माफिया और सरकार की जमीन पर कब्जा करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। लिहाजा किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर को ना चलाया जाए। राज्य में सीएम योगी के फिर से सत्ता में आने के बाद बाद माफियाओं और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है।
फिलहाल राज्य में माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी गरीब के दुकान पर भी बुलडोजर न चलाया जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में पेशेवर माफिया, अपराधियों और माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाएं। उन्होंने कहा कि केवल ऐसे माफिया के खिलाफ ही कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने कमजोर और व्यापारियों की संपत्ति पर कब्जा किया है। बुलडोजर की आड़ में किसी परेशान ना किया जाए।